शाहजहांपुर: प्रोफेसर की उठी अर्थी तो बिलख पड़े परिजन, हर आंख हो गई नम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर, अमृत विचार। प्रोफेसर आलोक कुमार गुप्ता के शव का बुधवार को रामलीला ग्राउंड स्थित खेत में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। मुखाग्नि छोटे भाई प्रशांत कुमार गुप्ता ने दी। इस दौरान हर आंख नम हो रही थी।  

मोहल्ला बाजार में सोमवार रात प्रोफेसर की हुई हत्या की घटना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहले से ही मौजूद था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचा था, इसलिए बुधवार को सुबह करीब 10:30 बजे शव यात्रा शुरू हुई।

जिस वक्त प्रोफेसर के शव को अर्थी पर रखा गया, उस वक्त परिवार के लोग बिलख पड़े। पत्नी खुशबू और बच्चे व परिवार के अन्य लोग शव से लिपट कर रो रहे थे, जिन्हें देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। बेटे की मौत का दर्द लिए बैठे बूढ़े पिता सुधीर कुमार हिम्मत करके बेटे की अर्थी को कांधा दिया, तो फफक कर रो पड़े।

रामलीला मैदान के पास खेत में चिता सजाई गई थी। जहां छोटे भाई प्रशांत कुमार गुप्ता ने प्रोफेसर को मुखाग्नि दी, तो एक बार फिर लोगों के आंसू छलक आए। इस दौरान पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक राजेश यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुकेश कुमार गुप्ता, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, अनूप कुमार अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता, एडवोकेट सत्यपाल, कौशल किशोर यादव, राकेश गुप्ता सत्तू, दिनेश अग्रवाल, विनोद गंगवार, श्री ओम गुप्ता, नाथूलाल शर्मा, कमल पांडेय, शरद यादव, विनोद वर्मा, अनूप गुप्ता, पप्पू यादव,  देवेंद्र गुप्ता, हरिश्चंद्र अरोड़ा,अजीत यादव आदि सैकड़ो लोग शव यात्रा में शामिल हुए।

वहीं दूसरी ओर सुरक्षा की दृष्टि से तिलहर सीओ प्रयांक जैन, नायक तहसीलदार सतेंद्र कटिहार, थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय, जलालाबाद कोतवाल प्रवीण सोलंकी इत्यादि भारी पुलिस फोर्स उपस्थित रहा।

मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का शव लेने नहीं पहुंचा परिवार
वहीं दूसरी ओर दोपहर बाद करीब तीन बजे हत्याभियुक्त शाहबाज के शव को अस्पताल की एंबुलेंस द्वारा कब्रिस्तान के सामने पानी वाली टंकी के पास पहुंचाया गया।

यहां पर गुशल देने के बाद छिपियां मस्जिद के इमाम मोहम्मद हनीफ मसूदी ने नमाज ए जनाजा अदा कराई, मोहल्ले के पूर्व नगर पंचायत सदस्य मोहम्मद जाकिर ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई और हत्याअभियुक्त की छोटी बहन अल्फिजा एवं शिफा अपनी खाला शायदा बेगम के साथ कब्रिस्तान पहुंची। मोहल्ले के लोगों ने शहबाज के शव को ईदगाह के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया। इस दौरान जलालाबाद कोतवाल प्रवीण सोलंकी, नायब तहसीलदार सतेन्द्र कटियार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को यूएई ने दिया गोल्डन वीजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज