गोरखपुर: नगर विधायक ने इंजीनियर को पढ़ाया इंजीनियरिंग का पाठ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल शिवपुर शाहबाजगंज के शताब्दीपुरम इलाके में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का मुआयना करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इंजीनियर से सड़क की ऊंचाई के बारे में पूछना शुरू किया तो सम्बन्धित इंजीनियर हक्का बक्का रह गया। दरअसल नगर विधायक शिवपुर शाहबाजगंज के …

गोरखपुर। नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल शिवपुर शाहबाजगंज के शताब्दीपुरम इलाके में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का मुआयना करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इंजीनियर से सड़क की ऊंचाई के बारे में पूछना शुरू किया तो सम्बन्धित इंजीनियर हक्का बक्का रह गया।

दरअसल नगर विधायक शिवपुर शाहबाजगंज के शताब्दीपुरम इलाके में बन रही सड़क का निरीक्षण करने गए थे, क्योंकि इस इलाके में जलभराव की समस्या हमेशा बनी रहती है। आरईएस के अधिशासी अभियंता की मौजूदगी में नगर विधायक ने अवर अभियंता रजनीकांत पांडे से जलभराव के संबंध में बातचीत करते हुए पूछा कि “सड़क बीच में ऊंची क्यों होती है और कैम्बर क्या होता है”?

इंजीनियर को शायद इस बात की उम्मीद नहीं थी कि एक बाल रोग विशेषक इंजीनियरिंग के बारे में इतनी गहनता से पूछताछ कर सकते हैं। फिर क्या था विधायक के सवालों के आगे इंजीनियर ने समर्पण कर दिया और कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि कैम्बर क्या होता है।

फिर विधायक भड़के और कहा कि कैसे इंजीनियर हो मैं डॉक्टर होकर इंजीनियरिंग की जानकारी रखता हूं और आप सड़क बनाते हो, आपको कोई जानकारी नहीं। बहरहाल पेशे से डॉक्टर नगर विधायक ने इंजीनियर की सड़क पर ही मौखिक परीक्षा लेना शुरू कर दिया, जो जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित समाचार