अल्मोड़ा: घात लगाये तेंदुए का ग्रामीण पर हमला, पैरों से नोचा मांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। निकटवर्ती उलैनी क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। आज सुबह गांव के महेश राम पुत्र प्रेम राम पर घर के आंगन में ही घात लगाए तेंदुए ने हमला कर उसके पैरों से मांस नोच लिया। उसके द्वारा हल्ला मचाने पर उसकी पत्नी भी बाहर आई और शोर मचा कर तेंदुए के चंगुल से महेश को बचाया।

शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। वहीं इस बीच उसने गोविंद राम के कुत्तों को भी घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुआ आज सुबह साढ़े दस बजे फिरआ धमका और मदनराम की गौशाला में बंधी गाय एवं दयाल राम की भैंस पर भी नाखून मारकर घायल कर दिया।

घायल महेश राम को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया ले जाया गया है। लोगों में काफी दहशत है और वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगा कर उन्हें तेंदुए के आतंक से बचाने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में गश्त तेज कराने की मांग भी ग्रामीणों ने की है। 

संबंधित समाचार