Kanpur: वो रहम की भीख मांगती रही, दरिदें दुष्कर्म करते रहे... तीन आरोपी गिरफ्तार, युवक से मारपीट के बाद की थी लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र में युवक से मारपीट के बाद लूट और युवती से दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल फरार एक आरोपी की पुलिस की टीमें तलाश कर रही है।

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र के सेन पश्चिम पारा में युवक के साथ मॉल में ड्यूटी करके घर लौट रही युवती को रास्ते में चार युवकों ने रोक लिया था। इसके बाद दोनों से मारपीट करने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं, सूनसान जगह पर ले जाकर युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी देवीदीन, अभिषेक उर्फ नन्नू व संदीप चुक राजेश सिंह को बैजूपुरवा नहर पटरी रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी देवीदीन के पास से शिवम कुमार का लूटा हुआ मोबाइल, दूसरे आरोपी संदीप के पास से पीड़िता का मूल आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र और सामान्य निवास प्रमाण पत्र की छाया प्रति और आरोपी अभिषेक उर्फ नंदू के पास से शिवम कुमार का मूल आधार कार्ड और पीड़िता की मार्कशीट की छाया प्रति बरामद हुई। वहीं, आरोपी मनोज कुमार फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है।

 

 

संबंधित समाचार