बरेली: मंडल प्रवासी कार्यकर्ता हर दिन तीन बैठक कर कमेटी में सक्रियता लाएंगे- जिला प्रभारी

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

भाजपा की बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला में बोले- जिला प्रभारी

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के जिला प्रभारी मानवेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि जिले के दस वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल प्रवासी बनेंगे, जो हर दिन तीन बैठकें कर कमेटी में सक्रियता लाएंगे।

उन्होंने गुरुवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला में कहा कि पार्टी ने जिले के दस वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंडल प्रवासी की जिम्मेदारी दी है। सभी मंडल प्रवासियों को मंडल स्तर पर जाकर तीन बैठकें करनी हैं। इसमें उन्हें प्रथम बैठक में मंडल अध्यक्ष व उसकी 16 पदाधिकारी की कमेटी, द्वितीय बैठक में मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारी और तृतीय बैठक में मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों का सत्यापन करना है।

जिला प्रभारी ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान में कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि सभी मंडल प्रवासी और सभी पदाधिकारी जिम्मेदारी से सत्यापन करें।

एमएलसी महाराज सिंह, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ एमपी आर्य, पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, वीरेंद्र गंगवार वीरू, रविन्द्र सिंह राठौर, पूरन लाल लोधी, राजकुमार शर्मा, सोमपाल शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया, वीरपाल गंगवार, डॉ निर्भय गुर्जर, नीरेंद्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिलापूर्ति अधिकारी ने की अपील, बोले- राशन मिले तभी ई पॉस पर अंगूठा लगाएं कार्ड धारक

संबंधित समाचार