बहराइच: होटल में खाना बनाते समय कुकर हुआ ब्लास्ट, चपेट में आए कई ग्राहक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के गंभीरवा बाजार में शुक्रवार सुबह एक होटल में पकवान बनते समय कुकर में बलास्ट हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद कई ग्राहक पर गर्म मटर पड़ गया। ब्लास्ट के चलते तख्त बीच से फट गया। रामगांव थाना क्षेत्र के गंभीरवा बाजार में ब्रह्मा यादव होटल का संचालन करते हैं। प्रतिदन की तरह शुक्रवार सुबह कुकर में मटर पका रहे थे।

cats0

सुबह नौ बजे के आसपास कुकर में जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। कुकर का सीटी और ढक्कन तिरपाल को फाड़कर ऊपर चला गया। जबकि तख्त बीच से फट गया।मौके पर मौजूद लोगों पर गर्म मटर और पानी पड़ गया। कई लोग इसकी चपेट में आ गए। लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: महिला दीवान पर जानलेवा हमले के आरोपियों से एसटीएफ की हुई मुठभेड़, एक ढेर और दो घायल

संबंधित समाचार