चांद पर हो गई सुबह...आज भी नहीं जागेंगे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर, जानिए इसरो ने क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इसरो ने चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर जगाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसरों ने कहा है कि आज विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर अभी नहीं जागेंगे। अभी लैंडर और रोवर को पूरी तरह से पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पा रही है। अब कल यानी 23 सितंबर को जगाने की कोशिश की जाएगी

अहमदाबाद स्थित इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीलेश देसाई ने कहा है कि चांद पर सुबह हो चुकी है, लेकिन चंद्रयान 3 के लैंडर और रोवर नहीं जग सकते, क्योंकि अभी पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा नहीं मिल पा रही है। आपको बता दें, पिछले दिनों से डेटा का भी एनालिसिस लगातार किया जा रहा है। इसरों ने ये भी जानकारी जुटाई कि प्रज्ञान रोवर ने 105 मीटर तक मूवमेंट किया।

यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई ने अहमदाबाद की स्पेशल कोर्ट में दी अर्जी, बोला- मुझे गैंगस्टर या आतंकी ना कहा जाए

संबंधित समाचार