लखनऊ : डीएम ने बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने समीक्षा की तो जुलाई में गोसाईगंज ब्लॉक में कार्य संतोष जनक नहीं पाया। बीडीओ पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने जिला टास्क फोर्स कमेटी के साथ बैठक की। जूम से सभी बीडीओ जुड़े। अफसरों को बताया कि 3 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण व 17 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। स्वास्थ्य समेत सभी 12 विभाग अपना माइक्रो प्लान बनाएं। इंटरनेट मीडिया, स्कूली बच्चों की रैली, चौराहों पर एलईडी के माध्यम प्रचार-प्रसार कराएं। जिलाधिकरी ने जुलाई में चले अभियान की समीक्षा की। जिसमें संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में ब्लॉक गोसाईगंज में संतोषजनक कार्य नहीं पाया। इस पर बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा। अन्य को भी लापरवाही बरतने की चेतावनी दी है। निर्देश दिए कि सभी बीडीओ दिनभर की कार्य योजना की रिपोर्ट रोजाना मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराएं। गांव में जिन हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है उनके ऊपर लाल रंग का निशान लगाया जाए और जिन हैंडपंपों के प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त है उनको तत्काल बनवाएं। बैठक में एडीएम (पूर्वी) अमित कुमार, सीएमओ डॉ.. मनोज अग्रवाल, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. गोपी लाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाईके सिंह आदि रहे।

यह भी पढ़ें : चित्रकूट : अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से की दरोगा की शिकायत

संबंधित समाचार