प्रतापगढ़: जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव में 63 प्रत्याशी मैदान में
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जूनियर बार एशोसियेशन पुरातन के चुनाव में इस बार कुल 63 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नामांकन पत्र दाखिल करने वालो में किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है, इसके लिये मतदान 9 अक्टूबर को होगा और मतगणना 10 अक्टूबर को कराई जायेगी। प्रताप गढ़ जिले में अधिवक्ताओं का यह सबसे बड़ा संगठन है जिसमे 1 हजार 950 सदस्य है और मतदाता है।
इस बार अध्यक्ष पद के लिए 07 वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 2 , उपाध्यक्ष के 2 , पद के लिये 8 , कनिष्ठ उपाध्यक्ष के 2 पद के लिए 4 , महामंत्री के 6 , संयुक्त मंत्री प्रशासन व संयुक्त मंत्री प्रकाशन के 3 ,3 संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के 4 , कोषाध्यक्ष के 2, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य के 6 पद के लिये 8 और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 पद के लिये 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चुने गये पदाधिकारियों का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है।
यह भी पढ़ें : फिरोजाबाद : दोस्त ने दोस्त पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत
