बहराइच: बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
जरवलरोड, बहराइच, अमृत विचार। झारखंड में स्थित बाबा बैजनाथ धाम के लिए जिले से पांच दर्जन से अधिक श्रद्धालु शनिवार को रवाना हुए। भगवान शिव के जयकारों के साथ सभी ट्रेन से बैजनाथ धाम के लिए गए। जिले में जरवल रोड क्षेत्र से श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए देवघर बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।
हर हर महादेव के जयकारो क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शिव भक्तों का जत्था बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से भोले बाबा की नगरी देवघर बैजनाथ धाम के लिए रवाना हो गया। शानिवार को जरवल रोड बाजार से लगभग 65 की संख्या में शिव भक्त जलाभिषेक के लिए देवघर बाबाधाम रवाना हुए। शिव भक्तो में मांहिलाओ की संख्या एक दर्जन से अधिक है। जलाभिषेक को लेकर उत्साह देखा गया। शिव भक्त हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे।
यात्रा में सुभाष गुप्ता, संजय सोनी, जगदीश वर्मा, रामू शुक्ला, अनीता शुक्ला, विनोद शुक्ला, कुंती शुक्ला, मोहित चौबे, वीरेंद्र कुमार आर्य, अजय वर्मा, संजय राव, शेष कुमारी, कमलेश कुमार गुप्ता, चमन कनौजिया, अवधेश सिंह, दीपचंद गुप्ता, शानि, अजय सोनी, पप्पू गुप्ता, संगीता, किरन, सुमन, बाबू सिंह, अमर सिंह, सोनू सिंह, कल्लू यादव,राज़ू समेत अन्य लोग जलाभिषेक के लिए देवघर बाबाधाम रवाना हुए हैं।
