बरेली: भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी के उपलक्ष्य में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर ने सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया। रक्तदान करने में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई। संगठन …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी के उपलक्ष्य में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर ने सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया। रक्तदान करने में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई। संगठन के 70 पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। सेवा सप्ताह 20 सितंबर तक मनाया जाएगा।

रक्तदान शिविर में नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है। जिस तरह युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया है। वह सराहनीय है। महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन यादगार के रूप में मनाया जा रहा है।

रक्तदान करने वालों में गुलशन आनंद, डा. केएम अरोड़ा, अधीर सक्सेना, बंटी ठाकुर, सुधांशु सक्सेना, सूर्यकांत मौर्य, अजय प्रताप सिंह, अरुण कश्यप, संजीव सिंह, शीतल गुलाटी, अमन सक्सैना, पारस गुप्ता, रंजीत राज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, विष्णु शर्मा, रितेश पाठक, अमरीश कठेरिया, पूर्णेश मिश्रा, ज्ञान प्रकाश लोधी, विक्रम सिंह, जेपीएस पाल, मोहित कपूर, विक्रम शर्मा, गौरव गुप्ता के साथ अन्य युवा पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम के संयोजक राज अग्रवाल और आईएमए की पूरी टीम मुख्य रूप से भागीदारी रही।

जिला अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में गंगा चरण अस्पताल के ऑडिटोरियम में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। वहां भी 70 लोगों ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि सभी स्वस्थ्य व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करते रहने से शरीर स्वस्थ रहता है।

इस दौरान मुख्य रूप से बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, जिला महामंत्री निर्भय गुर्जर, राहुल साहू, सम्राट सिंह, डा. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष मेघनाथ कठेरिया, अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष परवेज़ मिया, दिनेश गंगवार, विपिन राठौर, देवेंद्र सक्सेना, राहुल गुप्ता, आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

मिशन अस्पताल में आंवला क्षेत्र के पदाधिकारियों ने दान किया रक्त
भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान एवं प्लाज्मा दान का आयोजन मिशन अस्पताल में भी किया गया। जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आंवला के जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, जिला महामंत्री संतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र नाथ चौबे, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजू उपाध्याय, रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, यशवंत सिंह, पीयूष वर्मा, केशव शंखधार, जसवंत, विकेश,भवानी शर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार