कासगंज: जिले में धूमधाम से मनाया गया लाडली सरकार का जन्मोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। राधा अष्ठमी पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में राधा रानी की पूजा अर्चना की गई। घरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। श्रद्धालु जन्म के उत्सव को हर्षोउल्लास के साथ मना रहे थे। व्रत रखकर लाडली सरकार की पूजा अर्चन कर परिवार की खुशहाली की कामना की।  

ये भी पढ़ें : कासगंज: पेड़ पर झूलते मिले युवक युवती के शव, क्षेत्र में सनसनी 

राधाष्टमी के पर्व पर शहर के मंदिरों में आए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला जहां भक्तों ने राधारानी के जन्मदिवस अवसर पर ढोलक की धुन पर थिरक कर भजनों का लुत्फ उठाया। भक्तों ने राधारानी के भव्य दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

शहर के मीना मार्केट गली बोहरान स्थित श्री मदन मोहन जी महाराज पालीवाल ब्राह्मण समाज मंदिर पर राधारानी के जन्मोत्सव पर भव्य आरती का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित कर राधारानी के जन्मोत्सव की बधाई गाई गई। नरेंद्र पालीवाल, सुमन पालीवाल, शालिनी अग्रवाल, सुमन गौड़, खुशी गौड़, अंजू मुना, प्रगति केला, मोहिनी माहेश्वरी, रामनरायण पालीवाल, चिराग मूना मौजूद रहे। 

 स्कूल में मची रही कार्यक्रमों की धूम 

राधाष्टमी के अवसर पर स्कूलों में भी कार्यक्रम की धूम मची रही। एनआर पब्लिक स्कूल के अलावा अन्य स्कूलों में कार्यक्रम हुए। दद्दा पब्लिक स्कूल में राधा रानी की महिमा का गुणगान किया गया, वहीं सबसे आकर्षक कार्यक्रम उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौना में हुए। जहां मटकी फोड़ कार्यक्रम किया गया।

नन्हे मुन्ने बच्चों ने इस कार्यक्रम को भव्यता दी। छोटा कान्हा मटकी फोड़ने को आतुर दिखाई दिया और काफी ऊंचाई पर लटकी मटकी फोड़कर वाहवाही लूटी। तालियों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शालिनी मिश्रा, ज्योति सक्सेना, दिनेश कुमार, अंजू, सरिता, कमलेश मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंकासगंज: धर्मपुर मे बुखार से दो की मौत, बीमारी की चपेट में पूरा गांव

संबंधित समाचार