अमरोहा: हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसओजी व सर्विलांस की मदद से धनौरा पुलिस को मिली सफलता

अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। दो दिन पूर्व हिस्ट्रीशीटर को दिनदहाड़े गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने एसओजी व सर्विलासं टीम की मदद से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।

बुधवार को क्षेत्र के गांव खाबड़ी चौराहे के निकट गांव कलाली निवासी हिस्ट्रीशीटर हितेश को बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट में गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने घायल हितेश के परिजनों की तहरीर पर सुरजीत निवासी शाहपुर रझेड़ा, हनी निवासी कलाली, सनी निवासी अमहेड़ा व रोहित निवासी झुझेला कला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 

शुक्रवार देर रात गांव जसौरा नहर की पटरी के पास पुलिस व एसओजी की टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश हनी निवासी गांव कलाली के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। जबकि उसका साथी सुरजीत अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए शातिर बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: किशोरी ने पुल से रामगंगा नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने नदी में तलाशा...नहीं मिली कोई जानकारी

संबंधित समाचार