बरेली: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शहर में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को शहर में रहेंगे। वह अमरोहा से दोपहर राजकीय विमान से चलकर ढाई बजे बरेली पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से कार से तीन बजे मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य हैं। यहां से वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: अभी सोमवार तक होगी बारिश, तीन डिग्री लुढ़का पारा

संबंधित समाचार