VIRAL VIDEO: महिला ने बिना डरे कंधे पर उठाया विशाल अजगर, वीडियो देख यूजर्स की सिट्टी-पिट्टी गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर आए दिन खतरनाक सांपों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला सांप से डरने के बजाए, उससे खेलती नजर आ रही है। वीडियो में महिला बड़े ही प्यार से भारी भरकम विशाल अजगर को अपने कंधे पर उठाकर सहलाती नजर आ रही है। 

https://www.instagram.com/p/CxOsu-OMCyd/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

वायरल वीडियो में महिला का ये कारनामा देखकर आपकी भी आंखें हैरत से फटी की फटी रह जाएंगी। वीडियो में आप देख जा सकते हैं कि, कैसे महिला अपने कंधे पर भारी भरकम विशाल अजगर को उठाए हुए है, वो भी बिना किसी डरे। वीडियो में जिस तरीके से महिला अजगर को पुचकार रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानों असली नहीं बल्कि रबर का कोई सांप हो। वीडियो में अजगर को महिला के शरीर से पूरी तरह लिपटे देखा जा सकता है। इस दौरान महिला बड़ी शांत है, जैसे कि उसे कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा हो। 

जिन लोगों ने वीडियो देख है वह महिला की हिम्मत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को snakesrealm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर कोई भी डर जाए। 16 सितंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 5 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। 

ये भी पढे़ं- मैरिड लाइफ में पैसों को लेकर हो मनमुटाव तो इन टिप्स को अपनाकर दूर करें समस्या

 

संबंधित समाचार