बरेली: बारावफात और गणेश उत्सव पर रहेगा रूट डायवर्जन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गणेश पर्व और बारावफात के मौके पर निकलने वाली जुलूस के मद्देनजर वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने आदेश जारी किया कि 28 सितंबर गुरुवार की सुबह 9 बजे से जुलूस की समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा।

यहां रहेगा रूट डायवर्जन
-इज्जतनगर फ्लाईओवर और कुदेशिया अंडरपास से आगे कोई भी चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा कोहाड़ापीर की तरफ नहीं आ सकेंगे। वहां से डेलापीर की तरफ भेजे जाएंगे।
-मनोहर भूषण इंटर कॉलेज से सभी वाहन डायवर्ट कर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहे की तरफ भेजा जाएंगे।
-इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहा से सभी वाहन डेलापीर की तरफ भेजा जाएंगे।
-सूद धर्मकांटा से सभी वाहन कोहाड़ापीर तिराहा की तरफ नहीं आ सकेंगे। वहां से डेलापीर की तरफ जाएंगे।
-मठ चौकी की ओर से कोई भी सभी वाहन कुतुबखाना की तरफ नहीं आ सकेंगे। साहू गोपीनाथ तिराहा से डायवर्जन कर दिए जाएंगे।

-मिनी बाईपास तिराहे से रोडवेज बस और सभी वाहन सत्यप्रकाश पार्क की तरफ नहीं जा सकेंगे। इज्जतनगर रेलवे तिराहे की तरफ जाएंगे।
-सुरखा फाटक से सभी वाहन कोहाड़ापीर की ओर न जाकर वापस हार्टमन पुल कुदेशिया फाटक से जाएंगे।
-डेलापीर तिराहा की तरफ से आने वाली रोडवेज बसों समेत सभी वाहनों का सौ- फुटा पूर्वी की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।
-कोहाड़ापीर कब्रिस्तान वाली गली की ओर से आने वाले सभी वाहन वापस किए जाएंगे।
-पटेल चौक से कोई भी रोडवेज बस समेत अन्य वाहन नावल्टी चौराहा और सिकलापुर चौराहा की तरफ नही आ सकेंगे।
-जुलूस के दौरान 9 बजे से 2 बजे तक रोडवेज की बसें नावल्टी की ओर से नहीं जा सकेंगी।

-पटेल चौक से कोतवाली की तरफ आने वाले सभी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।
-चौपुला चौराहा से कोई भी रोडवेज बस या अन्य वाहन नहीं जा सकेंगे। जुलूस के समय बिहारीपुर व पटेल चौक की तरफ वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। वाहनों को चौकी चौराहे की तरफ जाने दिया जायेगा।
-रामगंगा तिराहा से आने वाले रोडवेज बसों समेत अन्य वाहनों को लालफाटक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-ईसाइयों की पुलिया से आने वाले सभी वाहनों का बियावान कोठी की तरफ डायवर्जन किया जायेगा।
-मालियों के पुलिया से सभी वाहनों को शहामतगंज की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
-कार बाजार चौराहे से सभी वाहनों को चौकी चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। चौकी चौराहे से कोई भी रोडवेज बस पुराना बस अड्डे की तरफ नहीं जाएगी।

-संजय नगर तिराहे से सभी वाहनों का पीलीभीत बाईपास की तरफ डायवर्जन किया जायेगा।
-किला क्रासिंग से कोई भी वाहन कुतुबखाना व सिटी सब्जी मण्डी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें मिनी बाईपास की तरफ वापस कर दिया जाएगा।

-गन्ना मिल से सभी सभी वाहन लाल फाटक की तरफ से भेजे जाएंगे। सत्यप्रकाश पार्क से सभी वाहन मिनी बाईपास वापस भेजे जाएंगे।
-शहामतगंज चौराहे से कालीबाड़ी मन्दिर की तरफ न जाकर रोडवेज बसें और सभी वाहन गांधी उद्यान की तरफ से जाएंगे।
शहामतगंज बाजार चौराहे से सभी वाहनों को कुतुबखाने की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा और गांधी उद्यान की तरफ भेजा जाएगा।
-सैलानी चौराहे से सभी वाहनों को कुतुबखाने की बजाय शहामतगंज चौराहा से गांधी उद्यान की तरफ भेजा जाएगा।
-इमरजेन्सी वाहन एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, आदि के लिए डायवर्जन लागू नहीं रहेगा।

ये भी पढे़ं- सुकन्या समृद्धि योजना पर बरेली कॉलेज की शिक्षिका करेंगी शोध

 

संबंधित समाचार