Chitrakoot News: दवा व्यापारी के बेटे की फिरौती के लिए हत्या, मुठभेड़ में दो बदमाशों के साथ एक पुलिसकर्मी घायल
दवा व्यापरी के बेटे की फिरौती के बाद हत्या कर जंगल में शव फेंका।
दवा व्यापरी के बेटे की फिरौती के बाद हत्या कर चित्रकूट के जंगल में शव फेंक दिया। वहीं, मुठभेड़ में दो बदमाशों के साथ एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
चित्रकूट, अमृत विचारा। फिरौती के लिए अगवा किए गए दवा व्यवसायी के पुत्र का शव जिले के बरगढ़ थानांतर्गत जंगल में पड़ा मिला। इसका अपहरण करने के बाद बदमाशों ने 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
जानकारी के मुताबिक, शंकरगढ़ (प्रयागराज) निवासी दवा व्यापारी विक्की केशरवानी के इकलौते पुत्र शुभ (14) का शनिवार रात कस्बे के सदर बाजार से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। बाद में अज्ञात नंबर से विक्की के मोबाइल पर बदमाशों ने फोन कर 15 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। बताया जाता है कि किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी तो इस पर पुलिस और एसओजी अपहृत बच्चे का पता लगाने में जुटी थी।
इस बीच रविवार सुबह चित्रकूट में प्रयागराज सीमा के में बरगढ़ थानांतर्गत अरवारी मोड़ के पास जंगल में बच्चे का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। इधर, पुलिस ने जंगल को घेर लिया। पता चला है कि पुलिस कमिश्नर की अगुवाई में पुलिस ने फायरिंग शुरू की तो बदमाशों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी।
इससे दो बदमाशों को गोली लगी है। इनके नाम सहदेव निवासी छरहरा (बरगढ़) और संजय निवासी रामबाग, रीवा (मप्र) बताए गए हैं। एक सिपाही के भी मुठभेड़ में घायल होने की सूचना है।
