सोनभद्र: जम्मूतवी एक्सप्रेस में असलहाधारी बदमाशों ने यात्रियों से की लूटपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में उड़ीसा के सम्बलपुर से जम्मूतवी को जा रही ट्रेन जम्मूतवी एक्सप्रेस के कोच संख्या 9 में झारखंड राज्य के लातेहार में चढे हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट मचायी। बदमाशों के हमले से कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आरपीएफ सूरों के अनुसार जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18309 शनिवार को 11बजे उड़ीसा राज्य के सम्बलपुर स्टेशन से जम्मूतवी के लिए रवाना हुई थी। रात 10:30बजे ट्रेन झारखंड राज्य के लातेहार स्टेशन पहुंच गई थी। 

लातेहार स्टेशन से ट्रेन जैसे ही चली कोच संख्या एस 09 में आठ से दस की संख्या में हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश चढ़ गए और यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दिया। यात्रियों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें मारापीटा व दहशतगर्दी कर लूटपाट मचाया। बदमाशों ने असलहे के बलपर महिलाओं द्वारा पहने गये सोने के आभुषण व नगदी लुट लिए गए।

 लगभग आधे घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश बरवाडीह स्टेशन आने के पहले ही ट्रेन से उतर लिए। रविवार की सुबह सात बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन सोनभद्र के चोपन स्टेशन पहुंची। यहां पर आरपीएफ के अधिकारी व जवानों ने यात्रियों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई व उनके नाश्ते व आवश्यक सामग्री की व्यवस्था किया। यात्रियों ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी आरपीएफ व जीआरपी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बिना किरायेनामे के चल रही किराया नगरी, चिनहट क्षेत्र में करीब 200 हॉस्टल संचालित

संबंधित समाचार