Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding: राघव की हुईं परिणीति, अब दोनों की पहली तस्वीर का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड की टैलेंटेड और गॉर्जियस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज शादी कर रहे हैं। परिणीति मिस से मिसेज बनने जा रही हैं। दोनों उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचा रहे हैं। दोनों ने कुछ समय पहले ही सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। बता दें कि राघव-परिणीति के प्यार के चर्चे लंबे समय से चल रहे थे। राघव और परिणीति दोनों ने ब्रिटेन में पढ़ाई की है। 

राघव की हुईं परिणीति
राघव और परिणीति सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो चुके हैं। रात में पार्टी होने वाली है। पर अब तक फैन्स को परिणीति-राघव की शादी की झलक देखने को नहीं मिल पाई है। जल्द ही दोनों की फोटोज सामने आएंगी। इससे पहले बोट पर शाही ठाठ में राघव चड्ढा अपनी बारात लेकर निकले थे। सभी बाराती भी बोट पर सवार होकर गए। 

स्विमिंग पूल पर बना शादी का मंडप
कपल की ड्रीम वेडिंग के लिए द लीला पैलेस दुल्हन की तरह सज चुका है। हर तरफ जश्न का माहौल है। राघव और परिणीति की शादी के लिए लीला पैलेस में स्विमिंग पूल पर मंडप बना है। पानी से भरे पूल के बीच दोनों सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो जाएंगे।

https://www.instagram.com/p/CxkOmobrmZW/?utm_source=ig_web_copy_link

व्हाइट शेरवानी में दूल्हा बने राघव चड्ढा
परिणीति को अपनी दुल्हन बनाने के लिए राघव चड्ढा ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है। शादी से पहले दूल्हे राजा की पहली झलक सामने आ चुकी है। हालांकि, उनके लुक को छिपाने की कोशिश की गई है, लेकिन इतना साफ हो गया है कि राघव ने शादी में व्हाइट शेरवानी पहनी है।

ये भी पढ़ें- Parineeti Raghav Wedding : परिणीति-राघव चड्ढा की शादी में पहुंचीं सानिया मिर्जा, बोलीं- 'अब मेरी बारी है...तैयार रहो'

संबंधित समाचार