इस देश पर कब्जा कर रहे चूहे! इंसानी बच्चे जितना बड़ा हुआ शरीर, हैरत में पड़े लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चूहों का आतंक कई देशों में देखने को मिलता है। अक्सर बड़े शहरों में इन्हें खाने की तलाश में इधर से उधर भटकते देखा जाता है। अब चूहों के बढ़ते आतंक को लेकर एक चिंता की खबर सामने आई है। अब ये बात सामने आ रही है कि बीते कुछ समय से चूहों का आकार बढ़ रहा है। धीरे-धीरे चूहों का आकार अब इंसान के बच्चे जितना होता चला जा रहा है। 

ये भी पढे़ं- VIRAL VIDEO: महिला ने बिना डरे कंधे पर उठाया विशाल अजगर, वीडियो देख यूजर्स की सिट्टी-पिट्टी गुल

बता दें शहरों के डस्टबिंस में, रेलवे ट्रैक्स के बगल में इन चूहों को रहने के लिए परफेक्ट जगह मिलती है। इन जगहों पर चूहे अच्छे से बड़े होते हैं। वजह है उन्हें आसानी से मिल जाने वाला खाना। लेकिन अब इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। साथ ही ये बड़े होते जा रहे हैं। जैसे-जैसे इनका आकार बढ़ रहा है, उसी के साथ उनके घरों में घुसकर अपने लिए खाना ढूंढने का साहस भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में इन चूहों की राजधानी कहलाने वाले न्यूयॉर्क में लोगों ने चार फ़ीट के चूहों को देखा है।

वैसे तो ये चूहे दुनिया के लगभग हर देश में ही आपको मिल जायेंगे लेकिन बीते कुछ समय से इनकी राजधानी बना है न्यूयॉर्क शहर। न्यूयॉर्क को चूहों की राजधानी कहा जाने लगा है। कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में सामने आया था कि इस शहर में तीस मिलियन चूहे हैं। यानी शहर में रह रहे एक इंसान के बदले पांच चूहे रहते हैं। लेकिन अब नए आंकड़ों में इनकी संख्या कम हो गई है। नए आंकड़े के मुताबिक, अब इन चूहों की संख्या तीन मिलियन बताई गई है। लेकिन अब एक नई दिक्कत सामने आ गई है। 

बता दें न्यूयॉर्क में दिखे कुछ चूहों के आकार ने लोगों को हैरान में डाल दिया। यहां हाल ही में ऐसे चूहे नजर आए, जिनका आकार चार फीट से ज्यादा था। मोटे-ताजे इन चूहों को देखकर कोई भी घबरा जाएगा। बताया जा रहा है कि ये सुपर रैट्स तेजी से ब्रीड कर रहे हैं। इन्हें आसानी से खाना मिल रहा है और पेट भरकर ये सिर्फ प्रजनन कर रहे हैं। इस वजह से इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में ऐसे एक चूहे को पकड़कर इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई, जहां से ये वायरल हो गई।

ये भी पढे़ं- OMG! इस शख्स ने उगाया दुनिया का सबसे भारी खीरा, वजन जान हो जाएंगे हैरान

 

 

 

संबंधित समाचार