अयोध्या : समीक्षा बैठक में कई सब पोस्टमास्टरों को मिली फटकार
अयोध्या, अमृत विचार। प्रधान डाकघर में जीवन बचत खाता व सुकन्या समृद्धि योजना को गति देने के लिए व्यवसायिक समीक्षा बैठक हुई। मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर एचके यादव ने दर्जनों सब पोस्टमास्टर को सन्तोष जनक कार्य न करने पर फटकार लगाई।
उन्होने कहा कि सब पोस्टमास्टर, तथा शाखा पोस्टमास्टर अपने अपने क्षेत्र की जनता को सूचीबद्ध करके ग्राहकों को कम से कम एक बचत योजनाओं से जोड़ें और उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान करें। हमें हर हाल में लक्ष्य को पूरा करना ही होगा। उन्होने कहा कि आज प्रतिस्पर्धाओ का दौर है हमें जनता से परिवार जैसे व्यवहार के साथ मिलना होगा जिससे लोगो का विश्वास डाकघर के प्रति बना रहे क्योंकि डाकघर ही ऐसा पहला विभाग जहाँ घर शब्द का प्रयोग किया जाता है और घरों में परिवार के सदस्य रहते है। इस दौरान अनिल दूबे, ओमेश्वर सिंह, राजेश्वर दूबे, हरिमोहन सिंह, दीपक मौर्य, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्रेश वर्मा, दीपक तिवारी, सहित बड़ी संख्या में डाककर्मी मौजूद रहे ।
