Route Diversion In Kanpur: बुढ़वा मंगल को लेकर 25 से 27 सितंबर तब रहेगा रूट डायवर्जन, ये है पार्किंग स्थल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बुढ़वा मंगल को लेकर रूट डायवर्जन रहेगा।

कानपुर में बुढ़वा मंगल को लेकर 25 से 27 सितंबर तक रूट डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की।

कानपुर, अमृत विचार। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर की यातायात पुलिस ने बुढ़वा मंगल को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसको लेकर पुलिस ने 25 सितंबर की रात आठ बजे से 27 सितंबर की सुबह छह बजे तक कुछ रूटों पर डायवर्जन लागू किया है। दर्शन करने के लिए पनकी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस ने कुछ स्थानों पर पार्किंग की भी व्यवस्था की है। यातायात पुलिस ने अपील की है, कि शहरवासी इन रूटों पर जरा देख कर निकलें। जिससे जाम में फंसकर परेशानी का सामना न करना पड़े।  

दूसरे जनपदों से आने वाले वाहनो के डायवर्जन की व्यवस्था :

कानपुर देहात से भौंती बाईपास चौराहा होते हुए पनकी मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु भौंती चौराहे से आगे पनकी पड़ाव गंगागंज क्रॉसिंग से बाएं मंदिर तक पहुंचेंगे। इनके वाहनों के लिए पार्किंग स्थल स्टेशन रोड तिराहा से पूर्व गंगागंज मार्ग के दोनों ओर व इस मार्ग से अन्य विभिन्न लिंक मार्गों पर उपलब्ध कराई गई है।

जिला हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव आदि की ओर से आने वाले श्रद्धालु जो घंटाघर चौराहा, रामादेवी चौराहा, नौबस्ता चौराहा, विजय नगर चौराहा होते हुए मंदिर परिसर की ओर आएंगे। वह सभी भाटिया तिराहे से दाहिने मंदिर तक व स्टेशन रोड होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचेंगे। 

जो वाहन भाटिया तिराहे से मंदिर की ओर जाएंगे वह अपना वाहन शुक्ला गेस्ट हाउस के सामने वाली गली में बनाई गई टू-व्हीलर पार्किंग व एडवोकेट तोमर के ग्राउंड में वाहनों को पार्क कर सकेंगे। 

कन्नौज, कानपुर देहात, फर्रूखाबाद की ओर से कल्याणपुर होते हुए जो श्रद्धालु मन्दिर परिसर जाएंगे वह सभी कल्याणपुर से आवास विकास नहर पनकी होते हुए एमआईजी रोड़ व सब्जी मंडी तिराहे पर स्थित रामलीला मैदान में अपने वाहनों को खड़े कर मंदिर परिसर की ओर जा सकेंगे।
कानपुर देहात शिवली रसूलाबाद मार्ग से जवाहरपुरम शताब्दी नगर रतनपुर होते हुए मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को नारायणा कॉलेज चौराहे से आगे शताब्दी नगर रोड तिराहे तक सड़क के दोनों ओर खड़ा कर सकेंगे।

शहर में कुछ रूटों पर वाहनों की इंट्री नहीं :

कल्याणपुर की ओर से आने वाला यातायात आवास विकास नहर पनकी से आगे शताब्दी द्वार, पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसा यातायात नहर पनकी से अर्मापुर नहर तिराहा अथवा एमआईजी तिराहा होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे। 

पनकी रोड चौकी थाना कल्याणपुर से कोई भी भारी व मध्यम वाहन पनकी नहर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन डबल पुलिया विजय नगर होते हुए गंतव्य को जाएंगे। 

भाटिया तिराहा से कोई भी भारी व मध्यम वाहन पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। वहीं इसी तरह कालपी रोड से कोई भी भारी व मध्यम वाहन पनकी धाम स्टेशन होते हुए पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। 

नारायणा कॉलेज चौराहा से कोई वाहन शताब्दी द्वार तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

पनकी पडाव गंगागंज क्रासिंग से कोई भी भारी व मध्यम वाहन पनकी मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। 

भौती बाईपास चौराहे से विजय नगर चौराहे की ओर व विजय नगर चौराहे की ओर से भौती बाईपास चौराहे की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन भौती बाईपास से एलएमएल चौराहा होते हुए दादा नगर, विजय नगर चौराहा मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 

यहां पर की गई पार्किंग स्थल :

- मंदिर के पश्चिम द्वार पर (वीवीआईपी आवश्यक सेवा के लिए)
- कमल मेमोरियल स्कूल वाली सड़क पर
- कछुआ तालाब रोड पर 
- रेलवे क्रॉसिंग के किनारे वाली गली में 
- शताब्दी रोड तिराहा से रतनपुर रोड पर सड़क के दोनों ओर
- शुक्ला गेस्ट हाउस के सामने वाली गली में 
- सब्जी मंडी रोड, रामलीला मैदान, गंगागंज क्रॉसिंग मार्ग पर 
- शुक्ला गेस्ट हाउस के आगे रेलवे क्रॉसिंग के बगल में (पुलिस और प्रशासन के लिए व्यवस्था)

संबंधित समाचार