बरेली: डीएवी स्कूल को भवन खाली करने का नोटिस
बरेली, अमृत विचार। आर्य समाज अनाथालय के परिसर में चल रहे डीएवी हायर सेंकेंड्री स्कूल को आठ साल से किराया न देने पर तत्काल भवन खाली करने का नोटिस दिया गया है।
अनाथालय के प्रधान ओमकार आर्य ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक और प्रबंधन को कई बार भवन खाली करने को कहा गया लेकिन अनुचित मंशा के कारण वे इसे अनसुना कर रहे हैं। अनाथालय और स्कूल का एग्रीमेंट भी 1990 में ही खत्म हो चुका है। यह स्कूल आजादी से पहले से चल रहा है।
नगर निगम ने 2019 में इसे जर्जर भी घोषित कर दिया है। कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। यहां बच्चों काे बैठाना खतरनाक है। स्कूल प्रबंधन नोटिस पर भी भवन खाली नहीं करेगा तो आगे कानूनी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
उधर , स्कूल के प्रधानाचार्य संजय यादव का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने अनाथालय कमेटी को लिखित जवाब दे दिया है। स्कूल में 150 छात्र पंजीकृत है जिन्हें पढ़ाने के लिए नौ शिक्षक नियुक्त हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
