Fatehpur News: नशेड़ी बेटे ने गड़ासे से मां पर किए कई वार… मौत, बचाने आए पिता को भी किया लहूलुहान, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बेटे ने मां की गड़ासे से हत्या की।

फतेहपुर में नशेड़ी बेटे ने गड़ासे से मां को काटा डाला। बचाने आए पिता पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

फतेहपुर, अमृत विचार। नशेबाजी को लेकर घर में शुरू हुआ विवाद रविवार की रात इतना बढ़ा कि नशेड़ी ने अपनी मां पर गड़ासे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बचाने पहुंचें पिता पर भी हमला कर मरणासन्न कर दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही आरोपी बेटा मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली के तुराबअली का पुरवा निवासी ननकू खेती किसानी करता है। परिजनों ने बताया कि ननकू का बेटा महेश शराब पीने का आदी है। आयदिन नशेबाजी को लेकर घर में विवाद होता था। रविवार देर रात महेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। जहां उसकी मां जमुना देवी ने विरोध किया तो महेश आगबबूला हो गया।

मां से गाली गलौज करने पर पिता ननकू ने विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। नशे में धुत महेश ने वहीं रखे गड़ासे से अपनी मां पर हमला कर दिया। बचाने के लिए नानकू दौड़ा तो महेश ने उस पर भी गड़ासे से हमला कर दिया। इस दौरान महेश ने मां पर कई वार कर दिए। आसपास के लोग बीच बचाव को पहुंचे तो आरोपी महेश वहां से भाग निकला।

पड़ोसियों ने लहूलुहान पड़े दंपत्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने जमुना को मृत घोषित कर दिया और ननकू को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। वहीं मामले कोतवाली प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

संबंधित समाचार