सीतापुर: अवैध रूप से पटाखा बनाते समय मकान में हुआ जोरदार धमाका, कई घर मलबे तब्दील

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सीतापुर, अमृत विचार। सदरपुर थाना इलाके में अवैध रूप से पटाखा निर्माण के दौरान तेज धमाके के साथ एक आवासीय मकान जमीदोंज हो गया। इस धमाके के चलते पड़ोस में स्थित एक दुकान सहित पूर्व प्रधान के मकान की दीवार भी भरभरा ढह गयी। हादसे के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नही हुई। धमाके के बाद मकान में रह रहे लोग मौके से फरार हो गए। धमाके की आवाज सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से मलबे को हटाकर छानबीन में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार, कस्बा सदरपुर में सुबह करीब 8:30 बजे पुत्तन पुत्र सद्दीक के घर में अवैध रूप से पटाखा बनाते समय अचानक तेज धमका हो गया। इस धमाके से पुत्तन का आवासीय मकान जमीदोंज हो गया। धमाका इतना तेज था कि पुत्तन के मकान के करीब स्थित इंडियन क्लॉथ हाउस के नाम से संचालित सद्दाम अली की दुकान का पिछला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। 

cats001

पूर्व प्रधान हिसामुद्दीन पुत्र साबिर के मकान की एक दीवार भी इसी धमाके से जमीदोंज हो गयी। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगो का मौके पर हुजूम उमड़ गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुत्तन मकान के अंदर ही गोले पटाखे बनाने का काम करता था।

इसी के चलते ही धमाका होने की आशंका जतायी जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची सदरपुर पुलिस ने मौके का जायजा लिया। थानाध्यक्ष अजय रावत का कहना है कि अभी धमाके की वजह साफ नही हो सकी है। फायर ब्रिगेड की टीम मलबे को हटाकर धमाके की वजह साफ करने में जुटी हुई है। जल्द ही वजह साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: व्‍यवसायी को पीटने के आरोप में पूर्व विधायक के रिश्तेदार समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संबंधित समाचार