'मध्यप्रदेश चुनाव में हार को भांप कर भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं', दिग्विजय सिंह का दावा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

ग्वालियर। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोमवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं क्योंकि उन्हें प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में "हार" का एहसास हो गया है। सिंह ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्वास है कि वह पिछले 18 वर्षों से मध्य प्रदेश में सत्ता में रही भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों के "पाप धो सकते हैं?’’ 

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया, "लोगों ने मध्य प्रदेश में भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। यह महसूस करते हुए कि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा, सत्तारूढ़ दल के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं।" कांग्रेस नेता अदालत में लंबित मानहानि के एक मामले के सिलसिले में ग्वालियर में थे। सिंह ने दावा किया कि उनके बयानों को गलत तरीके से पेश किया गया और कई जगहों पर उनके खिलाफ मामले दर्ज किये गये, लेकिन अब तक उन्हें कभी दोषी नहीं ठहराया गया। 

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, शिवकुमार बोले- कर्नाटक में उम्मीदवारों की सूची जनवरी से पहले आने की संभावना

संबंधित समाचार