अत्याधुनिक ड्रोन सेना तैयार कर रहा है यूक्रेन, रूस के उड़ेंगे होश!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लुहांस्क रीजन। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को 19 महीने होने को आए हैं और अब यूक्रेन सरकार अपनी ड्रोन युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए एक अरब डॉलर से अधिक खर्च करने की योजना बना रही है। लड़ाई के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल कई मायनों में बेहतर साबित होता है। चाहे खुफिया जानकारी लेने के लिए हो या बम गिराने के लिए, ड्रोन किफायती हैं और सैनिकों की जान बचाने वाले साबित हुए हैं। 

इसके अलावा ड्रोन पारंपरिक गोला बारूद की तुलना में अधिक सटीक हैं । साथ ही इसका प्रभाव बेहद ज्यादा है मसलन युद्ध क्षेत्र की वास्तविक जानकारी,टैंक और पोतों को तबाह करने और रूस को रोकने में ये कारगर साबित हुए हैं। यूक्रेन के डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन मंत्री मिखाइलो फेडरोव का कहना है कि सरकार अत्याधुनिक ‘ड्रोन की सेना’ तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसका महत्व इस साल के अंत तक स्पष्ट हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस साल 10,000 से अधिक नए ड्रोन पायलट प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। फेडरोव ने कहा,‘‘ जल्द ही युद्ध का एक नया चरण शुरु होगा।’’ दूसरी ओर रूसी सेना भी ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ाने पर विचार कर रही है। 2021 में यूक्रेन पर आक्रमण से पहले ही रूस ने तेजी से ड्रोन निर्माण शुरू किया था लेकिन अधिकारियों का मानना है कि यह पर्याप्त नहीं है। यूक्रेन भी तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

ये भी पढ़ें:- Pakistan: घर में सुरक्षित हैं पाकिस्तानी टीवी एंकर इमरान रियाज, अचानक हुए थे गायब

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात