बरेली: कंट्रास्ट मीडिया को लेकर हुई मंत्रणा, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस में गेस्ट लेक्चर
बरेली, अमृत विचार। कंट्रास्ट मीडिया को लेकर हुई मंत्रणा, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस में गेस्ट लेक्चरबरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस के रेडियोलॉजी इमेजिंग टेक्नोलॉजी विभाग में कंट्रास्ट मीडिया का वर्गीकरण, प्रतिक्रिया एवं उनका प्रबंधन पर गेस्ट लेक्चर हुआ।
ये भी पढ़ें : बरेली: बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं- अजय राय
कार्यक्रम का आरंभ शैलेंद्र कुमार, प्रियांका सक्सेना और शिखा कुमारी ने अतिथियों का स्वागत कर किया। सिंथेटिक एमआर इंडिया के एप्लीकेशन स्पेशलिस्ट चंदन राजभर ने कंट्रास्ट मीडिया के महत्व को बताया और कंप्यूटेड टोमोग्राफी (सीटी) और अल्ट्रासाउंड द्वारा उत्पादित शरीर के अंदर की तस्वीरों को बेहतर बनाने में किस तरह मददगार है और उससे होने वाली विभिन्न गंभीर एलर्जी से बचने के बारे में बताया।
कुलपति डॉ. लता अग्रवाल अग्रवाल ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया और उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र कनौजिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र-छात्राएं नई तकनीकों से रूबरू होते हैं। असिस्टेंट प्रो. मनीषा सक्सेना, शिवी चौधरी, विशाल गंगवार आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: सौतेले चाचा ने भतीजी के पेट में मारी लात, मौके पर मौत, आरोपी फरार
