बरेली: संबंध न बनाने पर महिला के साथ रिश्तेदार ने की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति के जेल जाने के बाद महिला के पीछे रिश्तेदार पड़ गया। वह महिला पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। उसने इन्कार करने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें : बरेली: बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं- अजय राय

आईजी के निर्देश पर बारादरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने बताया कि उसके पति चालक हैं और अक्सर बाहर रहते है। उसका दूर का रिश्तेदार अमर उर्फ अमन निवासी उमरिया थाना बिथरी चैनपुर उसके घर आता जाता था।

इसी दौरान उसके पति एक मामले में जेल चले गए। तब आरोपी ने नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की। आरोपी ने रामा नाम की महिला से दबाव बनवाने का प्रयास किया। आरोप है कि अमर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। कई नंबरों से कॉल करके परेशान करता है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सौतेले चाचा ने भतीजी के पेट में मारी लात, मौके पर मौत, आरोपी फरार

 

संबंधित समाचार