प्रतापगढ़ के एडीजे व सिविल जज ने जीते पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। न्यायिक प्र​शिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र लखनऊ में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के दो न्यायिक अ​धिकारियों ने पदक जीता। इस पर खुशी जताते हुए न्यायायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  नंद प्रताप ​ओझा ने गोला फेंक में रजत व 400 मीटर की रिले रेस में कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह सिविल जज प्रदीप कुमार शुक्ल ने  200 मीटर की रिले रेस में रजत पदक विजेता रहे। दोनों लोगों को  इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एआर मसूदी ने सम्मानित किया। अपर जिला सत्र न्यायाधीश नंद प्रताप ओझा मूलतः गोंडा व सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रदीप कुमार शुक्ल भदोही जिले के मूल निवासी हैं। 

32 (24)

न्यायिक अ​धिकारियों की सफलता पर साथी अधिकारियों व डीजीसी योगेश शर्मा, देवेश चंद्र त्रिपाठी,राकेश प्रताप सिंह,आलोक सिंह, राममिलन शुक्ल,अशोक त्रिपाठी ,राधेश्याम शुक्ल, प्रदीप पाण्डेय आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।
 
ये भी पढ़ें -लखनऊ : सीएम योगी कर रहे कानून-व्यवस्था को लेकर मैराथन बैठक, VC के जरिये जुड़े पुलिस अधिकारी

संबंधित समाचार