अयोध्या: जमीन के विवाद में किसान की चाकू से गोद कर कर हत्या, पूर्व मंत्री के पैतृक गांव में मची हलचल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। तारुन थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक बुजुर्ग किसान की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूर्व मंत्री के पैतृक गांव में हलचल है। मामला पुराने जमीनी विवाद और रंजिश से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया गया कि केशरूवा बुजुर्ग गांव निवासी बुजुर्ग किसान 80 वर्षीय शंकर निषाद उर्फ बवाली पुत्र नगेसर शाम को शौच के लिए गांव के बाहर अपने खेत की ओर गए थे। शौच के लिए ही निकले गांव निवासी काली दीन निषाद को गांव निवासी राज बहादुर तिवारी के नलकूप के पास से किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी तो माजरा जानने वह निकट गए।

पास जाकर काली दीन ने टार्च जलाकर देखा तो पाया कि बुजुर्ग शंकर निषाद रक्त रंजित हाल में पड़े हैं और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ है। भागकर उन्होंने मामले की जानकारी घायल किसान के बेटे को दी। इसके बेटे नंदलाल निषाद ने अपने घायल और मरणासन्न पिता को ठेले पर लादकर सीएचसी तारून पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों नें बुजुर्ग किसान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बेटा रात सवा दस बजे बुजुर्ग किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा ने परीक्षण के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है।

मृतक के बेटे नंदलाल का कहना है कि सायं करीब 5 बजे पिता घर से शौच को कहकर गांव के पूरब अपने खेत की तरफ गए थे। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने बयान लिया है। जिसमें बेटे ने पुरानी जमीनी रंजिश में गांव के ही राधेश्याम और शिवकुमार पर मुंह में कपड़ा ठूंस चाकू और लाठी डंडे से हमलाकर कर हत्या की बात कही है।

ये भी पढ़ें -आरोपपत्र दाखिल होने के बाद भी जांच स्थानांतरित के लिए संबंधित अदालत की अनुमति आवश्यक नहीं : HC

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म