बहराइच: खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटे से हुआ था विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के ग्राम पंचायत परवानी गौढी निवासी एक किसान का अपने बेटे से सोमवार शाम को पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हुआ मारपीट भी हुई जिस पर दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। कुछ देर बाद किसान फसल के रखवाली के लिए खेत चला गया। यहां पर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत परवानी गौडी निवासी मिहीलाल (50) पुत्र प्रगाथ किसान थे। सोमवार शाम को पारिवारिक में मामलों को लेकर मिहीलाल का अपने बेटे से विवाद हुआ। मिहीलाल के भांजे सुरेश ने बताया कि विवाद में दोनों में हल्के-फुल्के मारपीट भी हुए इसके बाद पिता पुत्र ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।

फिर किस अपने घर चला आया। रात 8:00 बजे के आसपास हुआ टॉर्च लेकर गांव में स्थित खेत में लगे फसल की रखवाली के लिए चला गया। वहां पर किसान अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिस पर आसपास के लोगों ने घर पर सूचना दी। आसपास के लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में लाया गया।

यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार के लोग रोने लगे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि सोमवार को परिवार में विवाद हुआ था, इसकी जानकारी हुई है। उन्होंने बताया की मौत कैसे हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें:-यह भी पढ़ें:-हरदोई: नगर पालिका की नोटिस के बाद सपा कार्यालय से हटायी गई मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा, जानें वजह

संबंधित समाचार