भीमताल: नौ दिनों से लापता किशोरी का शव मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कोटली निवासी गीता (16 वर्ष)  पुत्री शेर सिंह बीती 17 सितंबर की शाम को घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी। जब वह रात तक घर नहीं पहुंची तो घर वालो ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने खन्स्यूं पुलिस थाने में गीता की गुमशुदगी दर्ज कराई।

इधर, नौ दिन बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे ग्रामीणों को  घर से कुछ दूरी पर ही गीता का शव पड़ा मिल गया। इसकी  सूचना विधायक राम सिंह कैड़ा को मिली तो उन्होंने एसएसपी से इस प्रकरण में जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि पहाड़ में इस प्रकार की घटनाएं होना गंभीर विषय है।

संबंधित समाचार