लखनऊ : सरकार को जगाने हजारों की संख्या में जुटे श्रमिक और कर्मचारी
लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की कार्यशैली को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। यह आक्रोश आज राजधानी स्थित इको गार्डन की जमीन पर देखने को मिल रहा है। जहां पर हजारों की संख्या में पहुंचे असंगठित व संगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों व कर्मचारियों ने हुंकार भरी है। बताया जा रहा है कि श्रमिक और कर्मचारियों ने यह रैली सरकार को जगाने के लिए निकालने का फैसला लिया है।

दरअसल, असंगठित, संगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों व कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति उदासीन सरकार को जगाने के लिए भारतीय मजदूर संघ ने आज यानी 27 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डेन में ‘जागो सरकार-मजदूर आपके द्वार’ के नारे के साथ एक बड़ी रैली करने का फैसला किया था। जिसके तहत यहां पर लोग इक्कठा हुये हैं। इस रैली में शामिल होने के लिए आशा, आंगनबाड़ी, एनएचएम, आयुष्मान भारत योजना,जलकल विभाग, शुगर फैक्ट्री, डिसलेरी ,रोडवेज, विद्युत, बैंक, बीमा, रेल, कृषि मजदूर, स्वायतशासी, सार्वजनिक क्षेत्र, प्रतिरक्षा, पोस्टल, बीएसएनएल समेत विभिन्न विभागों के नियमित, संविदा व आउटसोर्सिंग के हजारो कर्मचारी पहुंचे हैं। यह जानकारी एनएचएम प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने दी है।
यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव का BJP पर प्रहार, कहा- हेराफेरी कर सत्ता में बना रहना चाहती है भाजपा
