बरेली: ट्रांसफार्मर में खराबी से सीबीगंज क्षेत्र में 10 घंटे गुल रही बिजली
सीबीगंज, अमृत विचार। बिजली उपकेंद्र पर 10 केवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी से 10 घंटे क्षेत्र की बिजली बाधित रही। लोगों को पेयजल समेत कई समस्याओं से जूझना पड़ा। मंगलवार सुबह 4 बजे बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई।
ये भी पढ़ें : वकील को प्रताड़ित करने के आरोप में एसपी सहित छह पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज
इससे दैनिक कामकाज प्रभावित हुए। घरों में पानी न आने पर लोगों को इंडिया मार्का हैंडपंप की ओर दौड़ लगानी पड़ी। विधौलिया, महेशपुरा, पस्तौर सरनिया, पिंक सिटी, लोहिया विहार, शिवनगर कॉलोनी, खलीलपुर रोड, स्लीपर रोड, सनैया रानी, सर्वोदय नगर आदि क्षेत्र में बिजली संकट छाया रहा।
दोपहर 2 बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। एसडीओ ने बताया कि फाल्ट ठीक करा दिया गया है। कुछ दिन पहले भी आंधी और बारिश के चलते क्षेत्र की बिजली 22 घंटे बाधित रही थी। गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा किया था।
ये भी पढ़ें : बरेली: डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में हवन करने का विरोध, भीम आर्मी ने रोका
