मुरादाबाद : श्रम प्रवर्तन अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, पेट्रोल पंप के निरीक्षण की रिपोर्ट खारिज करने के लिए मांगे थे रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी को विजिलेंस टीम ले गई बरेली 

मुरादाबाद, अमृत विचार। पेट्रोल पंप के निरीक्षण की रिपोर्ट खारिज करने के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी पंप संचालक से 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। मंगलवार को  भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विजिलेंस टीम  आरोपी को अपने साथ बरेली ले गई।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित रिलायंस वीपी मोबिलिटी लिमिटेड के पेट्रोल पंप मामले में आपत्ति निस्तारण के बदले श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती ने 50,000 रुपये मांगे थे। बरेली विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष को कार्यालय में घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया। 

विजिलेंस एएसपी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित रिलायंस वीपी मोबिलिटी लिमिटेड नाम से संचालित पेट्रोल पंप के संचालक से निरीक्षण में मिली आपत्तियों को खत्म करने के नाम पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती ने 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत संचालक की ओर से विजिलेंस टीम से की गई थी। जिसके आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को रुपये लेते गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: कोतवाली में मिला फर्जी क्लीनिक, चिकित्सक पर केस दर्ज

संबंधित समाचार