मुरादाबाद: कोतवाली में मिला फर्जी क्लीनिक, चिकित्सक पर केस दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने एक फर्जी क्लीनिक चलते पाया है। इसमें मौजूद चिकित्सक अपनी पद्धति में कार्य न करके एलोपैथी पद्धति में दवा दे रही थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीवल बेलवाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 25 सितंबर को दोपहर करीब 1.25 बजे टीम के साथ उन्होंने डॉ. बानो मेमोरियल क्लीनिक नई बस्ती पचपेडा निकट कपरा वाली मस्जिद का निरीक्षण किया। निरीक्षक के दौरान चिकित्सालय में चक्कर की मिलक निवासी गुलरेज (40) पुत्री शब्बीर अहमद में मिली।
जिनकी शैक्षिक योग्यता बीएनवाईएस (बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज) है। निरीक्षण के समय चिकित्सालय में मरीजों के पर्चे पाए गए। जिसमें गुलरेज ने लिखित रूप में बताया कि मरीजों को एलोपैथिक दवा इन्होंने ही लिखी हैं।
यह क्लीनिक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद में पंजीकृत भी नहीं है। क्लीनिक में फायर सेफ्टी आदि की सुविधा भी नहीं मिली। गुलरेज अपनी पद्धति में कार्य न करके एलोपेथी पद्धति में दवा दे रही थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुलरेज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों पर करें कार्रवाई, रोकें अवैध खनन
