प्रतापगढ़ : विद्युत पोल से टकराई निजी बस, करंट से चालक की मौत
प्रतापगढ़ , अमृत विचार। कुण्डा से प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली निजी बस मंगलवार रात करीब 9:30 बजे पार्किंग के लिए प्राइवेट बस स्टैंड पर जाते समय कचहरी के पास विद्युत पोल से टकरा गई। बस में करंट उतरने से चालक पप्पू गुप्ता (45) निवासी जेठवारा की दर्दनाक मौत हो गई
प्रतिदिन सुबह की तरह नंबर लगाने के लिए बस को रात में ही बस अड्डे पर खड़ा करने की तैयारी थी। इसी बीच ट्रेजरी चौराहा और एसपी ऑफिस के बीच एक खंभे से बस छू गई। तार टूटने से बस में करंट उतर आया। लोग दौड़े और पुलिस की मदद से चालक को मेडिकल कालेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अमित द्विवेदी ने बताया कि करंट से मौत बताई गई। पोस्टमार्टम के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। वहीं बस चालक की मौत के बाद दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई बंद कर दी गई।
ये भी पढ़ें -चम्बल नदी की बीच धार में फंसा पीडब्ल्यूडी का स्टीमर, सांसत में अटकी 67 यात्रियों की जान
