बरेली: डीजे नहीं बजाने को लेकर दिए विशेष निर्देश
बरेली, अमृत विचार। जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मंगलवार को कोहाड़ापीर में मिलन हाल में आयोजित बैठक में जुलूस में डीजे नहीं बजाने के संबंध में निर्देश दिए गए। इसमें शहर भर की अंजुमनों के सदर व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
अंजुमन खुद्दाम-ए-रसूल के सदर आसिफ मियां और सचिव शान अहमद रजा ने बताया कि जुलूस की सरपरस्ती दरगाह आला हजरत प्रमुख सुब्हानी मियां और कयादत सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां करेंगे।
शान रजा ने बताया कि अंजुमन खुद्दाम-ए-रसूल ने डीजे साउंड सिस्टम को बैन कर दिया है। शहरभर की अंजुमनों के सदर और सचिवों को बताया कि जो अंजुमने जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होती हैं, वो अपनी इंट्री रसीद प्राप्त कर लें। मुफ्ती कफील रजवी, मुफ्ती सलीम नूरी ने तकरीर करते हुए बताया कि जुलूस का मंच कुतुबखाना घंटाघर पर लगेगा।
इस दौरान प्रशासन के निर्देशों की जानकारी दी गई। हाजी उवैस खान, हाजी शावेज हाशमी, शम्मू खान, हाजी फैजान खां कादरी, अफजाल बेग, हाफिज मुशाहिद रजा, हाजी जावेद खान, शारिक बरकाती, नासिर कुरैशी, जहीर, अजमल नूरी, परवेज नूरी, इशरत, हाजी अब्बास नूरी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : बरेली: डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में हवन करने का विरोध, भीम आर्मी ने रोका
आज पुराना शहर से निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
पुराना शहर में बुधवार को अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लेमीन की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जिसकी कयादत दरगाह तहसीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खान करेंगे।
आयोजक कमेटी के अध्यक्ष इमशान हुसैन ने बताया कि जुलूस शाम 4 बजे सैलानी छह मीनारा मस्जिद से शुरू होकर परंपरागत रास्तों से होता हुआ वापस सैलानी पर समाप्त होगा। जुलूस में डीजे पूर्ण रूप प्रतिबंधित है।
ये भी पढ़ें : बरेली: लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र ने कसी कमर
