बरेली: नए उद्योगों को जमीन पर उतारने का काम शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुक्त सभागार में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन और एमएसएमई नीति-2017 के अन्तर्गत नई स्थापित इकाईयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी करने और पूर्व में एनओसी प्राप्त इकाईयों के पक्ष में अनुमन्य वित्तीय लाभों की स्वीकृति के लिए गठित समिति की बैठक हुई।

ये भी पढ़ें : बरेली: डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में हवन करने का विरोध, भीम आर्मी ने रोका

जिसमें शाहजहांपुर के प्लाईवुड प्रोडक्ट्स के पक्ष में लेटर आफ कम्फर्ट जारी करने और बदायूं में द्वितीय चरण के तहत वित्तीय प्रोत्साहनों के प्रतिपूर्ति को रेडीयल नेचुरल एरौमैटिक्स के पक्ष में एसजीएसटी मद में 91 लाख 16 हजार 519 रुपये की संस्तुति समिति ने प्रदान की।

एमएसएमई नीति के तहत फरीदपुर कीबालाजी प्लाईवुड के पक्ष में कैपिटल इंट्रेस्ट सब्सिडी मद में 8.81 लाख रुपये और पशुपति विनीयर के पक्ष में कैपिटल इंट्रेस्ट सब्सिडी मद में 23.36 हजार रुपये की संस्तुति समिति ने दी।

संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला, शाहजहांपुर के उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव, बदायूं के अशोक कुमार, बरेली से अर्चना पालीवाल, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, उपमहानिरीक्षक स्टांप एसके मिश्र, राकेश, चंदन प्रसाद, वीके अरोड़ा, वैभव पाल, अमर दीप वर्मा के अलावा राघवेन्द्र दुबे, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : बरेली: लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र ने कसी कमर

संबंधित समाचार