चीन मेकांग नदी के आंकड़े साझा करे: अमेरिका
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने दावा किया है कि चीन ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में बहने वाली मेकांग नदी का पानी रोक लिया है जिससे इस क्षेत्र के देश सूखे की चपेट हैं। पोम्पियो ने चीन से इस नदी के जल भंडार संबंधित अपना आंकड़ा साझा करने में तत्परता दिखाने को कहा …
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने दावा किया है कि चीन ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में बहने वाली मेकांग नदी का पानी रोक लिया है जिससे इस क्षेत्र के देश सूखे की चपेट हैं। पोम्पियो ने चीन से इस नदी के जल भंडार संबंधित अपना आंकड़ा साझा करने में तत्परता दिखाने को कहा है।
उन्होंने सोमवार को एक बयान जारी करके कहा,“पानी के बहाव को रोकने के लिए चीन सरकार के एकतरफा फैसलों ने सूखे को बढ़ा दिया है। अमेरिका जानकारी साझा करने के मुद्दे पर मेकांग नदी आयोग के साथ है।”
उन्होंने कहा, “हम मेकांग क्षेत्र के देशों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे अपने जल संबंधित डाटा को साझा करने के लिए चीन की सरकार की जवाबदेही तय करे। यह डाटा सार्वजनिक होना चाहिए। इसे सालभर जारी किया जाना चाहिए। इसमें जल से संबंधित डाटा, साथ ही भूमि का उपयोग और बांध निर्माण एवं संचालन डाटा शामिल होना चाहिए। इसे मेकांग नदी आयोग के माध्यम से साझा किया जाना चाहिए। यह संगठन बीजिंग के नहीं बल्कि मेकांग-क्षेत्र के देशों के हितों की सेवा करता है।”
