डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे योगेश का फेसबुक आईडी हुआ हैक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य की फेसबुक पेज आईडी को हैक कर लिया गया है। उसपर आपत्तिजनक पोस्ट भी अपलोड की गई है। जानकारी होने पर योगेश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में योगेश ने कहा है कि उनकी फेसबुक पेज की आईडी अराजकतत्वों ने हैक कर ली है। मंगलवार की रात 12.15 बजे उनके फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट देखी गई। 

उन्होंने बताया कि पेज को रिकवर करने का प्रयास किया गया पर नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि इस कृत्य के कारण उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि पर असर पड़ रहा है। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें -Banda accident : सवारियों से भरा टेंपो तालाब में गिरा, चालक समेत दो की मौत

संबंधित समाचार