बरेली: इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड में नगर आयुक्त और मेयर ने लिया भाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड में बरेली से नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, मेयर डॉ. उमेश गौतम और सहायक लेखाधिकारी हृदय नारायण ने भाग लिया। कार्यक्रम में यूपी को तीसरा ''बेस्ट अवार्ड'' मिला।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से यह अवार्ड नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने प्राप्त किया। इस दौरान मंच पर बरेली की नगर आयुक्त भी मौजूद थीं। वह यूपी से प्रतिनिधित्व कर रही टीम का हिस्सा थीं।

पुरस्कार वितरण से पहले राष्ट्रपति ने वहां लगे स्टालों को भी देखा। बरेली के अर्बन हाट के स्टाल पर भी वह रुकीं। प्रमुख सचिव ने भी अर्बन हाट के प्रोजेक्ट की सराहना की है। नगर आयुक्त को आश्वस्त किया है कि वह लखनऊ से भी इसके संचालन के लिए मदद करेंगे। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासपरक सोच को राष्ट्रपति ने भी सराहा है।

ये भी पढे़ं- बरेली कॉलेज: शारीरिक शिक्षा में बढ़ा रुझान, 65 ने लिया प्रवेश

 

 

संबंधित समाचार