राजस्थान: तीन बच्चों के साथ महिला कुंए में कूदी, चारों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में रुपवास थाना क्षेत्र के खान सूरजापुर गांव में एक महिला अपनी तीन मासूम बच्चियों को लेकर कुंए में कूद गई, जिससे चारों की मौत हो गई। थानाधिकारी हुकुम सिंह के अनुसार गांव की शारदा (25) ने आज सुबह अपनी छह, तीन एवं डेढ़ साल की मासूम बच्चियों के साथ कुंए …

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में रुपवास थाना क्षेत्र के खान सूरजापुर गांव में एक महिला अपनी तीन मासूम बच्चियों को लेकर कुंए में कूद गई, जिससे चारों की मौत हो गई।

थानाधिकारी हुकुम सिंह के अनुसार गांव की शारदा (25) ने आज सुबह अपनी छह, तीन एवं डेढ़ साल की मासूम बच्चियों के साथ कुंए में छलांग लगा दी, जिससे पानी मे डूब कर चारों की मृत्यु हो गई।

चारों के शव कुंए से निकाल कर अस्पताल की मोर्चरी में रखे गये है जहा मृतका के पीहर पक्ष के लोगों के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया जायेगा। महिला के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नही चल सका है।

संबंधित समाचार