Kanpur Accident: ट्राला डिवाइडर तोड़ते हुए गिरा नीचे, चालक व क्लीनर की दबकर मौत, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सड़क हादसे में दो की मौत।

कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार ट्राला डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे में चालक व क्लीनर की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कानपुर, अमृत विचार। अरौल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्राला डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे आ गिरा। हादसे में चालक और क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मृतकों के परिजनों को सूचना दी। 

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह एक ट्राला आगरा से लखनऊ की तरफ जा रहा था। अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे में विमलेश कश्यप (25) पुत्र विजयपाल निवासी थाना इटौंजा और प्रकाश (41) पुत्र चंदन सिंह निवासी मथुरा दोनों लोग नीचे दब गए।

मौके पर क्रेन की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने चालक व क्लीनर को मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार