CRPF पत्नी की बेवफाई की कहानी: शरीर और सुसाइड नोट में लिखा... ये प्यार नहीं साजिश है, फिर फंदे पर झूल गया पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में महिला सिपाही की प्रताड़ना से तंग होकर पति ने लगाई थी फांसी।

कानपुर में महिला सिपाही की प्रताड़ना से तंग होकर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर महिला तैनात थी। परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर, अमृत विचार। शहर के एक युवक ने पत्नी, उसके प्रेमी और ससुरालीजन से प्रताड़ित होकर हरियाणा में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच की तो मृतक के पास से तीन पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें शादी के बाद से पत्नी, उसके प्रेमी और ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी हुई थी। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी उसके प्रेमी और ससुरालीजन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया।

नौबस्ता के गल्ला मंडी आशा नगर निवासी नयन कुशवाहा दोना पत्तल व्यापारी है। उनके परिवार में पत्नी केशवती दो बेटे संदीप व सतीश और शादीशुदा बेटी मिथलेश है। उन्होंने बताया कि छोटे बेटे सतीश (31) का विवाह बीती 2019 में इलाके की रहनी वाली सीआरपीएफ में सिपाही वंदना कुशवाहा से हुई थी। शादी के बाद से ही बहू वंदना और उसके परिजन बेटे पर परिवार से अलग रहने के लिए दबाव डालते थे।

जिसका विरोध करने पर बेटे के ससुरालीजन ने आकर कई बार मारपीट भी की। इस दौरान 2021 में बेटे के ससुरालीजन ने उसके साथ पूरे परिवार पर हत्या के प्रयास, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। यह मुकदमा न्यायालय में लंबित होने के बावजूद बहू, उसका प्रेमी और ससुरालीजन बेटे पर रुपये के दवाब डालते थे।

साथ ही मुकदमा वापस लेने के लिए कानपुर का मकान बहू के नाम पर करने के लिए बोलते थे। बहू वंदना की प्रताड़ना से आजिज होकर सतीश ने हरियाणा में बीते 22 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता नयन कुशवाहा की तहरीर पर हरियाणा पुलिस ने मृतक की पत्नी वंदना, प्रेमी दरोगा संदीप समेत प्रकाश, संदीप, कुलदीप, ज्ञानवती, नीरज, अर्चना, कामता आदि के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया। 

ये प्यार नहीं साजिश है

मृतक ने सुसाइड नोट में लिख कि मैं वंदना से बहुत प्यार करता था, मुझे नहीं मालूम था कि ये प्यार ने साजिश है। वंदना बहुत शातिर और चतुर है और साजिश के तहत हमसे प्यार की बाते कर रही थी पर मै न समझ पाया कि यह प्यार नही एक साजिश रची जा रही है। एक अगस्त को रांची मे मिलने गया और फिर बताया कि दिल्ली में मेरा एग्जाम है। लेकिन मैने जाने से मना कर दिया था फिर वंदना ने बताया कि दिल्ली में समझौता करना है। 

वंदना के मोबाइल में थे कई अश्लील वीडियो

मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि दिल्ली के मयूर होटल में उसे जानकारी हुई कि वंदना के पास दो मोबाइल फोन है। मैने वंदना का मोबाइल लिया तो उसमे देखा के वंदना के कई सारे अश्लील वीडयो है। वंदना के चार लोगों के साथ अश्लील वीडियो थे। कॉल डिटेल में कई लोग से वंदना दो-दो घंटे तक बात करती है। यह सब देख मै दंग गया। इसके बाद हम ट्रेन पकड़ने जा रहे थे तो वंदना ने परिजनों के आने की बात कह कर रोक लिया। 

27 अगस्त को महिला सिपाही का काटा था हाथ

बीती 27 अगस्त को दिल्ली के मयूर होटल में दिल्ली कांस्टेबल की परीक्षा देने गई वंदना का पति सतीश ने हाथ काट दिया था, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। वंदना के परिजनों की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार भी किया था।

संबंधित समाचार