अयोध्या : गेंदालाल दीक्षित भवन मामले को लेकर जांच के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के परिसर में बने क्रांतिकारी पंडित गेंदालाल दीक्षित भवन को कुलपति आवास बना देने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
   
राज्यपाल सचिवालय में कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ पंकज एल जानी की ओर से कुलपति को पत्र भेजा गया है। पत्र के अनुसार प्रो जगमोहन सिंह समेत अन्य छह की ओर से की गई शिकायत का संज्ञान लिया गया है। कहा गया है कि गेंदालाल दीक्षित भवन को वर्तमान में कुलपति आवास कर दिया गया है। राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रश्नगत प्रकरण में परीक्षणोंपरान्त नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। यह पत्र 18 सितम्बर को अवध विश्विद्यालय प्रशासन को भेजा गया है। इस संबंध में कुलसचिव से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें -दीपोत्सव से होगा प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का आगाज, प्रमुख सचिव पर्यटन बोले - तीन माह तक मनेगा महोत्सव

संबंधित समाचार