सुलतानपुर: चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में चिकित्सक की हत्या किये जाने के विरोध में गुरुवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर स्वशासी राज चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े जिला अस्पताल के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने एकजुट होकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के तत्वाधान में गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पर सभी चिकित्सक एकत्रित हुए और काली पट्टी बांधकर विरोध किया। 

फिरोजाबाद प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा संघ के सचिव डॉ. राहुल जैन ने कहा “ मेरा सभी आम जनता से अनुरोध है कि स्वास्थ्य कर्मी आपकी मदद के लिए है उनके प्रति हिंसा या हिंसक भाव तानाशाही नहीं है आज हम काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व सुल्तानपुर के जयसिंहपुर सीएचसी पर तैनात डॉक्टर घनश्याम की ऑन ड्यूटी पीट पीट कर हत्या कर दी गई इन सब चीजों का हम विरोध करते है अगर तुरंत कार्यवाही नहीं होगी तो हम अग्रिम कार्यवाही के लिए बाधित होंगे।”

यह भी पढ़ें : लखनऊ : संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की रोज होगी निगरानी, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

 

संबंधित समाचार