मुरादाबाद: पति और बेटियों ने सौतेली मां को मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कटघर थाना क्षेत्र का मामला, एडीजी बरेली जोन के आदेश पर छह के खिलाफ रिपोर्ट

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला को उसकी सौतेली बेटी और पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। एडीजी बरेली जोन के आदेश पर पुलिस ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने तहरीर में बताया कि 18 अप्रैल को उसकी शादी कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई। लेकिन, विवाद के चलते उनका दो साल में तलाक हो गया। जिससे उनके एक बेटा है। जिसके बाद पीड़िता ने थाना क्षेत्र में मोहल्ला दयानन्द कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र शर्मा के साथ 26 अप्रैल को शादी की। महिला ने बताया कि धर्मेंद्र शर्मा की पहली दो पत्नियों की मौत हो गई। जिससे उन्हें बेटियां है। 

आरोप है कि पति, सौतेली बेटियां और भतीजे आए दिन उनके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश की। आरोप है कि 21 अगस्त को सभी ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति धर्मेंद्र शर्मा, शिवांगी शर्मा, दिव्यांशी शर्मा, मोनू शर्मा, सोनू शर्मा और जेठ शैलेंद्र शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला
मुरादाबाद। महिला थाने में महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी संभल के बनियाठेर थानाक्षेत्र के गांव डिरोली निवासी अमित कुमार से हुई थी। लेकिन, शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह आए दिन उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि वह दहेज में 50,000 व प्लाट की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। इतना ही नहीं करीब 8 माह पूर्व उसको पीटकर घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने अमित कुमार, ससुर सूरज, सास सर्वेश, नंद कामिनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: डेंगू संक्रमितों की संख्या 29 और बढ़ी, पॉश कॉलोनियों में पनप रहा लार्वा

संबंधित समाचार