पीलीभीत: मैडम! दसवां स्थल पर कब्जा कर की जाएगी प्लाटिंग, चेयरमैन बोली- कराएंगे जांच
पीलीभीत, अमृत विचार। मलिन बस्ती नखासा में वाल्मीकि समाज के दसवांस्थल पर कुछ भूमाफिया के द्वारा कब्जा कर कॉलोनी बनाने की कोशिश चल रही है। महादलित परिसंघ के पदाधिकारियों संग वाल्मीकि समाज के लोगों ने चेयरमैन और एसडीएम से शिकायत की है। उनका कहना है कि समाज के लिए दसवां स्थल का निर्माण कराया जाए। सरकारी अभिलेखों में भी दसवां स्थल के नाम दर्ज कराने की मांग की गई।
चेयरमैन डॉ.आस्था अग्रवाल को दिए गए ज्ञापन में बताया कि वार्ड नंबर एक मोहल्ला नखासा में एक जमीन है, जो कि नजूल भूमि है। दशकों से वाल्मीकि समाज दसवां आदि कार्य इसी में करता आ रहा है। बीते एक माह से कुछ भूमाफिया इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जमीन पर कब्जा करने की कोशिश शुरु कर दी है। आरोप है कि वह प्लाटिंग करने वाले हैं। अभी विरोध के चलते वह सरकारी संपत्ति पर कब्जा नहीं कर पा रहे हैं।
एसडीएम देवेंद्र सिंह से भी इसकी शिकायत की गई। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में रोहित रत्नाकर, हेमंत रत्नाकर, आयुष मैसी, क्लार्क वाल्मीकि, विपिन वाल्मीकि, दीप सिंह, गोविंद वाल्मीकि, आदेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत : नहर में मिला युवती का शव, परिजन ने कर दिया कार्रवाई से इंकार..जानिए मामला
